गूगल जैमिनी क्या है? 10 सरल चरणों में समझें

गूगल-जैमिनी-क्या-है?-10-सरल-चरणों-में-समझें

Attribution: Designed by Freepik

नमस्कार 🙏दोस्तों, आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग हिंदी ट्यूट पर। इस ब्लॉग पोस्ट में आज हम आपको गूगल जैमिनी के बारे में 10 रोचक तथ्य बताने वाले है। गूगल जैमिनी गूगल की जनेरेटिव एआई टेक्नोलॉजी का पार्ट है। गूगल जैमिनी एआई के क्षेत्र में एक नयी टेक्नोलॉजी है जिसे उपयोग करके आप अपनी प्रोडक्टिविटी को बढ़ा सकते है।  

1. एआई मॉडल्स का परिवार 

  • गूगल जैमिनी को गूगल डीप माइंड द्वारा डेवेलप किया गया है। इसे LaMDA और PaLM 2 का सक्सेसर माना जाता है।
  • हम यह कह सकते है गूगल जैमिनी कोई एक एआई टेक्नोलॉजी नहीं है और ना यह कोई एक एआई मॉडल ही है। बल्कि यह कई एआई मॉडल्स से मिलकर बना हुआ है। यह कई एआई मॉडल्स का एक परिवार है।

2. मल्टीमॉडल कैपेबिलिटीज 

  • गूगल जैमिनी के बारे में एक खास बात यह है की यह कई अलग अलग प्रकार की सामग्री के साथ कार्य कर सकता है। जैसे की गूगल जैमिनी टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, ऑडियो और प्रोग्रामिंग कोड के साथ कार्य कर सकता है।
  • गूगल जैमिनी आपको कोड में बदलाव के सुझाव दे सकता है और आपके लिए कोड भी लिख सकता है।
  • इसके अलावा गूगल जैमिनी वीडियो एडिटिंग में भी मदद कर सकता है।

3. तीन साइज में उपलब्ध 

गूगल जैमिनी आपको 3 साइज में उपलब्ध है।

  • अल्ट्रा - गूगल जैमिनी का अल्ट्रा वर्शन बड़े और काम्प्लेक्स टास्कस को परफॉर्म करने के लिए बेहतरीन है।
  • प्रो - इस वर्शन का उपयोग थोड़े कम काम्प्लेक्स और स्कैलिंग वाले टास्कस को परफॉर्म करने के लिए किया जाता है।
  • नैनो - गूगल जैमिनी नैनो वर्शन डिवाइसेज के साथ कार्य करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

4. डेवलपर्स पर फोकस 

  • गूगल जैमिनी का प्रमुख ध्यान डेवेलपर्स और बड़े बिज़नेस पर है। डेवलपर्स गूगल जैमिनी के प्रयोग से बड़े और काम्प्लेक्स टेक्नोलॉजीज को डेवेलोप कर सकते है।
  • उदाहरण के लिए गूगल जैमिनी का प्रयोग एंड्रॉड डेवलॅपमेंट के क्षेत्र में किया जा सकता है और आसानी से काम्प्लेक्स ऍप्लिकेशन्स डेवेलप की जा सकती है।

5. क्लाउड और ऑन डिवाइस उपयोग 

  • गूगल जैमिनी का प्रयोग क्लाउड बेस्ड टेक्नोलॉजी परपज़ जैसे की डेटा सेंटर आदि के लिए और छोटे छोटे डिवाइस जैसे की मोबाइल्स में भी किया जाता है।

6. कॉम्पिटिटिव लैंडस्केप 

  • गूगल जैमिनी को ओपन एआई के चैट जीपीटी का प्रतिद्वंदी माना जाता है। यह चैट जीपीटी से बेहतर आंसर दे सकता है के नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

7. इंटेग्रटे करें

  • गूगल के एआई टूल्स का उपयोग करते हुए आप इसे कई ऍप्लिकेशन्स में इंटेग्रटे कर सकते है और इसकी पॉवर का सदुपयोग कर सकते है।

8. पब्लिकली अवेलेबल मॉडल्स 

  • गूगल जैमिनी का एक सबसेट मॉडल जिसे जेम्मा के नाम से जाना जाता है ओपन उपयोग के लिए उपलब्ध है। इस ओपन सोर्स सबसेट का उपयोग करके आप इसे अपने उपयोग के अनुसार मॉडिफाई कर सकते है।

9. चैट बोट से चैट करें 

  • यह एक चैट बोट के रूप में अवेलेबल है जिससे आप लर्निंग, राइटिंग और प्लानिंग जैसे कार्य आसानी से कर सकते है। जैसे की आप इसका प्रयोग करके ब्लॉग पोस्ट्स लिख सकते है।

10. दिसंबर 2023 में लॉन्च 

  • गूगल जैमिनी को दिसंबर 2023 में लांच किया गया था। बहुत ही कम समय में यह बहुत पॉपुलर हो गया है और डेवेलपर्स और बिज़्नेसेस की पहली पसंद बन गया है। 

दोस्तों यह थे गूगल जैमिनी के बारे में 10 रोचक तथ्य। आपको यह ब्लॉग पोस्ट कैसी लगी हमें जरूर बताएं।  धन्यवाद। 

Next Post Previous Post